प्रयागराज में माघ मेले के सेक्टर 5 में लगी आग लगने से हड़कंप मच गया। सेक्टर 5 के नारायण शुक्ला धाम शिविर में लगी थी आग,शिविर से उठ रही आग की लपटें दूर तक नजर आ रही थी,आग की सूचना कल्पवास कर रहे लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची पांच अग्निशमन की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की जताई जा रही है आशंका हालांकि अग्नि कांड में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। नारायण शुक्ला धाम शिविर के सभी शिविरों में आग फैल गई थी।यहां करीब 15 टेंट लगे हुए थे जिनमें करीब 50 कल्पवासी थे। समय रहते कल्पवास कर रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।और सभी लोग सकुशल बच गए, हालांकि कल्पवासी शिविर के बाहर लगी 20 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। अभी भी वहाँ लोगों की भीड़ जमा है और पुलिस के साथ साथ फायर ब्रिगेड के लोग भी देख रहे है। कही कोई शिविर में रह तो नहीं गया।

