बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है
चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में जा सकते हैं। उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की बात चल रही है। साथ ही खबर है कि उनकी राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे निशांत कुमार को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। आज पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में इन फैसलों पर अंतिम मुहर लग सकती है।
सूत्रों के अनुसार, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा दिल्ली से पटना पहुंच चुके हैं और उन्होंने नीतीश कुमार से लंबी बातचीत की है। वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी कल पटना पहुंचेंगे।

