उत्तराखंड संस्कृत अकादमी (उत्तराखंड सरकार)
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की झांकी ने राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
हरिद्वार- गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा प्रदेश में संचालित 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों की थीम पर संस्कृत विभाग की संस्कृत झांकी का सजीव प्रदर्शन किया गया। इस झांकी में आदर्श संस्कृत ग्रामों के ग्रामवासियों द्वारा वैदिक यज्ञ-पूजन, सामूहिक संस्कृत संभाषण कक्षा और ऊखल कूटती, हस्त चक्की चलाती महिलाओं से घस्येरी का संस्कृत भाषा में संवाद दिखाया गया। गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी व चमोली के स्थानीय परिधानों से सुसज्जित महिला, पुरुष और बच्चों द्वारा संस्कृत भाषा में संवाद के साथ जयतु संस्कृतम्, जयतु भारतम् के उद्घोष के साथ संस्कृत झांकी ने सलामी की ओर जैसे ही प्रवेश किया मंच पर स्थित अतिथि प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सहित शासन प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा सभी दर्शकों की तालियां की गूंज के साथ संस्कृत झांकी का अभिवादन किया।
संस्कृत झांकी में संस्कृत ग्रामों की गतिविधियों का सजीव प्रदर्शन ग्रामवासियों द्वारा किया गया। संस्कृत झांकी ने राज्यस्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार, अकादमी के सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत, शोध अधिकारी डॉ. हरिश्चंद्र गुरुरानी, प्रकाशन अधिकारी किशोरी लाल रतूड़ी, डॉ. गणेश प्रसाद फोन्दणी, मनोज शर्मा, आशाराम मैठाणी, सत्यप्रसाद खंडूरी, नवीन भट्ट, माधव पौडेल, दुर्गेश प्रसाद, पुनीत कुमार, डॉ. करुणा गुप्ता, अरुणदीप पंत, ललिता भट्ट, मोहित, संतोष आदि उपस्थित रहे।
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की झांकी ने राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

