गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक का नियम जारी है. हालांकि, अब एक शर्त के साथ कुछ छूट दी गई है. गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव और चार धाम महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि गैर सनातनियों को अगर गंगोत्री मंदिर में दर्शन करना है तो उन्हें पंचगव्य का पान करना होगा.पंचगव्य में गोमूत्र, गोबर, दूध, दही और घी शामिल हैं. इसे लेने के बाद ही गैर सनातनी श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं. इस फैसले से मंदिर में दर्शन के नियमों में जहां एक और नया बदलाव आया है, तो वहीं दूसरी और यह मामला विवादों और चर्चाओं का विषय भी बन गया है…