मनोज ठाकुर
केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ रवि मित्तल को नई जिम्मेदारी दी है। रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में डेप्युटी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) की मंजूरी के बाद हुई है। नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
डॉ रवि मित्तल मूल रुप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता यूपी के फेमस डॉक्टर हैं। रवि मित्तल ने भी एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। एमबीबीएम की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की थी। बिना कोचिंग गए उन्हें खुद से पढ़ाई की और पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक की। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2015 में उन्हें 61वीं रैंक मिली थी।

