देवी-देवताओं के अपमान पर सख्ती…
राणा अयूब के खिलाफ कार्रवाई के आदेश!
दिल्ली हाई कोर्ट ने
हिंदू देवी-देवताओं के अपमान से जुड़े पोस्ट मामले में
बड़ा कदम उठाया है।
पत्रकार राणा अयूब के खिलाफ
कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर
किए गए पोस्ट से जुड़ा है…
जिन्हें याचिका में
अपमानजनक, भड़काऊ और
सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील बताया गया।
यह याचिका अमिता सचदेवा द्वारा दायर की गई थी।
कोर्ट ने सिर्फ आदेश ही नहीं दिया…
बल्कि केंद्र सरकार, X, दिल्ली पुलिस
और राणा अयूब — सभी से जवाब भी मांगा है।
साथ ही दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया गया है
कि वह X को संबंधित दस्तावेज भेजे।
कोर्ट ने साफ कहा —
इस मामले पर तत्काल सुनवाई जरूरी है।
अब इस केस की अगली सुनवाई
शुक्रवार को होगी।
यानि साफ है…
धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में
अब अदालत का रुख सख्त नजर आ रहा है।
अब सबकी नजरें इस पर हैं —
आगे इस मामले में क्या फैसला आता है।

