शेयर बाजार निवेशकों को रिलायंस जियो के आईपीओ का बेसब्री से इंतजार हैं. वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी अपने इस आईपीओ के लिए एक बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं.
मामले से परिचित सूत्रों के अनुसार भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स ने 13 बड़े विदेशी निवेशकों के साथ बातचीत की है.
यह बातचीत टेलीकॉम से लेकर AI तक के क्षेत्र में काम करने वाली इस कंपनी की मुंबई में होने वाली आगामी लिस्टिंग के दौरान, निवेशकों की अपनी-अपनी 8 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के संबंध में हुई है. अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स, जिसमें चीन मोबाइल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी (यूजर्स के मामले में) शामिल है, इस सप्ताह की शुरुआत में ही मुंबई में अपने IPO की मंजूरी के लिए आवेदन करने वाली है.

