मनोज ठाकुर
सिंह द्वार नहर पटरी पर महिलाओं को देखकर करता था अशलील हरकतें
मकतूलपुरी रामनगर गंगनहर से आता था रोज अशलील हरकतें करने कनखल पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 15.02.26 को एक कनखल निवासी महिला द्वारा शिकायत दर्ज करायी कि हम लोग टहलने के लिए सिंह द्वारा के पास नहर पटरी पर जाते है जहां पर एक व्यक्ति महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करता है उक्त सूचना पर कनखल पुलिस द्वारा तुरन्त कार्यवाही करत हुये चेतक कर्म गणो द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया । जो मकतूलपुरी रानगर गंगनहर का रहने वाला है उक्त व्यक्ति को बाद आवश्यक कार्यवाही के माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
प्रभाकर मिश्रा पुत्र स्व0 दिनेश मिश्रा निवासी 213 मकतूलपुरी निकट रामनगर थाना कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार
अभियोग पंजीकृत
मु0अ0स0 53/26 धारा 75.79 BNS
पुलिस टीम
हे0का0 320 जितेन्द्र कुमार
का0 965 संजू सैनी

