श्री कृष्ण ज्योति यात्रा संघ द्वारा भक्तों को श्री चुलकाना धाम व कुरुक्षेत्र यात्रा धूमधाम से कराई”

सुजीत शर्मा रुड़की


“श्री कृष्ण ज्योति यात्रा संघ द्वारा भक्तों को श्री चुलकाना धाम व कुरुक्षेत्र यात्रा धूमधाम से कराई”


आज रुड़की से श्री कृष्ण ज्योति यात्रा संघ द्वारा भक्तों को श्री चुलकाना धाम श्याम बाबा के दर्शन पानीपत के पास जहां किया था शीश का दान वह भूमि है चुलकाना धाम है व गीता ज्ञान भूमि कुरुक्षेत्र की यात्रा बड़े ही धूमधाम से सुनियोजित तरीके से कराई गई.
जिसमें सभी भक्तों ने आनंदपूर्वक श्याम बाबा के चरणों में अपनी हाजिरी व विनती की, उसके उपरांत सभी भक्त कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर यात्रा के लिए निकले वहां भी कृष्ण संग्रहालय, ब्रह्म सरोवर, गीता ज्ञान आदि पुण्य मंत्र मंदिर के दर्शन कर अपने को कृतार्ध किया .


श्री कृष्ण ज्योति यात्रा संघ के संस्थापक सुजीत शर्मा व कुलदीप शर्मा ने सभी भक्तों को अनंत शुभकामनाएं दी. इस यात्रा में पवन कुमारी, दिनेश शर्मा, पुष्प लता शर्मा, नीरज, मुस्कान ,आरुषि, कमल गुप्ता, अलका सैनी, राजीव बंसल, प्रीति बंसल, अलका रानी, हरीश जी, सीमा शर्मा, प्रतीति शर्मा, पाविका शर्मा , नूपुर शर्मा, मीना, रितिका, अनमोल, आदि सभी ने परिवार सहित यात्रा का आनंद लिया और आगामी इसी प्रकार की और यात्रा योजना बनाई.


सुजीत शर्मा जी ने बताया की इस प्रकार की धार्मिक यात्राओं से भक्तों में व परिवार में खुशहाली आती है तथा साथ ही हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक धरोहर की जानकारी भक्तों के द्वारा जन-जन तक पहुंचती है व उनको भी प्रेरणा देती है हमें अपनी संस्कृति व प्रकृति के साथ इसी प्रकार से मिलकर चलना चाहिए व प्रभु का कृपा प्रसाद हमेशा लेते रहना चाहिए क्योंकि भक्त और भगवान का संबंध अटूट होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *