सहारनपुर थाना सरसावा क्षेत्रान्तर्गत कौशिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के गोली लगें शव मिलने से सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनीष बंसल, डीआईजी अभिषेक सिंह एवं DIG/SSP आशीष तिवारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। एसएसपी आशीष तिवारी ने मीडिया को बताया कि मृतकों के पास से तीन पिस्टल बरामद हुई हैं। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है तथा सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मृतकों की पहचान अशोक राठी (40), उनकी पत्नी अंजलि (37), मां विद्यावती (70) तथा दो बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे सहारनपुर जिले में दहशत और शोक का माहौल है।

