प्रगतिशील उत्तराखंड राज्यस्तरीय विकास प्रदर्शनी में छाई रही संस्कृत प्रदर्शनी।


प्रगतिशील उत्तराखंड राज्यस्तरीय विकास प्रदर्शनी में छाई रही संस्कृत प्रदर्शनी।


हरिद्वार-उत्तराखण्ड सरकार के 04 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में प्रगतिशील उत्तराखण्ड की कल्पना के अनुरूप राज्य विकास प्रदर्शिनी वैरागी कैम्प हरिद्वार में संस्कृत शिक्षा सचिव के निर्देशन में उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम् के द्वारा आदर्श संस्कृत ग्राम प्रदर्शिनी लगायी गयी। इससे पहले गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर परेड ग्राउंड, देहरादून में संस्कृत झांकी का प्रदर्शन किया गया, जिसमें संस्कृत झांकी ने प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने किया।
इस अवसर पर संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अतिथियों का का स्वागत किया। संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने अतिथियों को अपना परिचय संस्कृत भाषा में दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है तथा संस्कृत के समृद्ध होने से सभी भाषाएं समृद्ध होंगी। संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान आदि गणमान्यों ने संस्कृत प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, सौरव गैहरवार, आर मीनाक्षी सुंदरम, डॉ विनय कुमार जोगदंडे, नितेश झा आदि ने संस्कृत प्रदर्शनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् के वित्त अधिकारी ललित मोहन पाण्डेय, शोध अधिकारी/प्रभारी सचिव डॉ. हरीश चन्द्र गुरुरानी, प्रकाशन अधिकारी किशोरीलाल रतूड़ी, संतोष, लक्ष्मीचंद, मुकेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *