सहारनपुर को मिला हाईवे का बड़ा तोहफा

सहारनपुर को मिला हाईवे का बड़ा तोहफा

ट्रैफिक से राहत और विकास की नई रफ्तार

पंचकूला-हरिद्वार हाईवे शुरू होने से सहारनपुर महानगर में भारी वाहनों के आवागमन पर काफी हद तक रोक लगेगी।

सरसावा, नकुड़, गागलहेड़ी, छुटमलपुर और बिहारीगढ़ को सीधी कनेक्टिविटी मिलने से व्यापार और उद्योग को नई गति मिलेगी।

जिले में 7 हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयों में 1.50 लाख से ज्यादा लोग कार्यरत हैं, जिन्हें बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।

दिल्ली-देहरादून हाईवे का 41 किमी हिस्सा लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

अंबाला से शामली तक फोरलेन निर्माण, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-सहारनपुर कॉरिडोर जिले के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

अब सहारनपुर बनेगा कनेक्टिविटी का हब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *