सहारनपुर को मिला नया कप्तान, एसएसपी आशीष तिवारी लखनऊ स्थानांतरित,2014 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अभिनंदन बने जिले के नए पुलिस प्रमुख

सहारनपुर को मिला नया कप्तान, एसएसपी आशीष तिवारी लखनऊ स्थानांतरित,
2014 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अभिनंदन बने जिले के नए पुलिस प्रमुख

सहारनपुर
शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी का लखनऊ स्थानांतरण कर दिया गया है, उनके स्थान पर 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनंदन को सहारनपुर का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। आईपीएस अभिनंदन वर्तमान में बस्ती जनपद में तैनात थे और वहां अपने सख्त व अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अब वह बस्ती से सीधे सहारनपुर पहुंचकर जनपद की कमान संभालेंगे, कानून व्यवस्था को लेकर अभिनंदन को एक तेजतर्रार और निर्णायक अधिकारी माना जाता है, सहारनपुर जैसे संवेदनशील जिले में उनकी तैनाती को अहम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *