आयुष मंत्री मान्य मदन कौशिक जी के द्वारा आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ क़ी समीक्षा मीटिंग

आज विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में विभाग की कार्यप्रणाली, आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय से जुड़ी समस्याओं तथा उनके त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की और और महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने तथा अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित विषयों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

प्रदेश में आयुर्वेद को सशक्त बनाने, धार्मिक पर्यटन से जोड़ने तथा ब्लॉक एवं न्याय पंचायत स्तर पर वेलनेस, योग एवं पंचकर्म सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। साथ ही, विभागीय रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए अधियाचन भेजने तथा चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।

इस अवसर पर सचिव आयुष श्रीमती रंजना राजगुरू जी, अपर सचिव/निदेशक श्री विजय कुमार जोगदंडे जी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *