सहारनपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़…

चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, थाना गागलहेड़ी पुलिस ने मौके पर दबोचा

सहारनपुर । जनपद सहारनपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद भर में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी और छिनैती जैसी आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है।
इसी क्रम में थाना गागलहेड़ी पुलिस टीम द्वारा भगवानपुर रोड–चांदपुर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान गागलहेड़ी की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया गया । लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और मोटरसाइकिल मोड़कर ग्राम चांदपुर की ओर भागने लगे।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल पीछा किया गया। कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने पेड़ की आड़ लेकर पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार और घायल बदमाश की पहचान निजामुद्दीन उर्फ निजाम, पुत्र ताहिर, निवासी तारापुरी, लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, जिंदा और खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर जनपदों में गैंगस्टर एक्ट, चोरी, आर्म्स एक्ट और लूट जैसे करीब एक दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त जनपद सहारनपुर में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

9760008162 खबरों के लिए संपर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *