फार्मा के छात्र ने फांसी लगाई, बेटे की किताबों-कपड़ों को सीने से लगाकर रोई मां, बोली- भइया उठ जाओ…

डी-फार्मा के छात्र ने फांसी लगाई, बेटे की किताबों-कपड़ों को सीने से लगाकर रोई मां, बोली- भइया उठ जाओ…

सहारनपुर समाचार
डी-फार्मा के छात्र वंश (20) ने अपने ही कमरे में खुद के मफलर से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। वंश दिन में पढ़ाई करता था और शाम को एक फैक्ट्री में काम कर परिवार का सहारा बन रहा था। उसकी मौत की खबर से परिवार सहित पूरे मुहल्ले में शोक और सन्नाटा पसर गया है। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने कमरे से सैंपल लिए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, मामला शनिवार सुबह फतेहपुर थाना क्षेत्र के छुटमलपुर कस्बे की नई बस्ती का हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *