उत्तर प्रदेश भाजपा के 18 वे प्रदेश अध्यक्ष बने पंकज चौधरी जी

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के 18वें प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर शनिवार को विराम लग गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सर्वसम्मति से पंकज चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है। नामांकन फार्म जमा करने के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अन्य सीनियर नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *