यूजीसी काले कानून के खिलाफ आज धर्मनगर हरिद्वार में दिखा साधु संतों का आक्रोश पंडित अधीर कौशिक

मनोज ठाकुर

स्वर्ण समाज और संतों का उग्र प्रदर्शन, काले झंडों के साथ निकाली आक्रोश बाइक रैली

यूजीसी कानून के खिलाफ हरिद्वार में निकला श्रवण समाज सड़कों पर
“काला कानून वापस लो” के नारों से गूंजा हरिद्वार

पूरे देश के अंदर किसी के खिलाफ आंदोलन चल रहे हैं इसी में आज हरिद्वार जनपद में श्रवण समाज के लोगों के द्वारा एक बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में सवर्ण समाज के लोगों के साथ साधुओं ने काले कानून के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शित किया

यूजीसी के खिलाफ विशाल आक्रोश


देखने को मिला कि भगवा में संतो के द्वारा पहली बार काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ विरोध उत्पन्न हुआ

स्वर्ण समाज और संतों का उग्र प्रदर्शन, काले झंडों के साथ निकाली आक्रोश बाइक रैली
हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार में आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में स्वर्ण समाज और संत समाज ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के नेतृत्व में आर्य नगर चौक पर सैकड़ों लोगों ने एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

“बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं” — अधीर कौशिक
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पंडित अधीर कौशिक ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह कानून देश के बच्चों के भविष्य के लिए घातक साबित होगा।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस “काले कानून” को तुरंत वापस नहीं लेती, तो स्वर्ण समाज और संत समाज देशभर में लगातार आंदोलन करेगा।

उनका कहना था कि इस कानून से लाखों बच्चों की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित होगा और उनकी जिंदगी बर्बाद हो सकती है।

महंत विश्वापुर जी महाराज द्वारा बताया गया कि बीजेपी सरकार के द्वारा एक और –
“एकता की बात और जाति की राजनीति” — संत समाज का आरोप
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एक ओर सरकार “एक रहो नहीं तो कट जाओगे” का संदेश देती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे कानून लाकर समाज को जातियों में बांटने का काम कर रही है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह नीति देश को मजबूत करने के बजाय समाज में विभाजन और आपसी संघर्ष को बढ़ावा देगी।

🏍️🛵🛵🛵आर्य नगर से तुलसी चौक तक निकली आक्रोश रैली
प्रदर्शन के बाद स्वर्ण समाज और संतों ने बाइक रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

🛵यह रैली आर्य नगर चौक से शुरू होकर कनखल और मुख्य बाजार क्षेत्रों से होते हुए तुलसी चौक पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया।

🛵रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में काले झंडे और तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था—
🚨“देश के बच्चों को मजबूत बनाइए, मजबूर नहीं।”
सरकार के खिलाफ गूंजे नारे
पूरे प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही इस कानून को वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर ब्राह्मण जागृतिसंस्थान के पदाधिकारी संजय शर्मा ऋषि शर्मा बृजमोहन शर्मा दिनेश शर्मा डॉ दिनेश बाली भानु प्रताप चौहान संजू गुप्ता आदेश शर्मा मुनीश शर्मा दिवेश वशिष्ठ शिवकुमार शर्मा संजय गुप्ता अमित पंकज शर्मा पंडित विष्णु जी काफी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *