हरिद्वार। उच्च अधिकारियों से मिले निर्देशों के बाद उत्तराखंड जल संस्थान की टीम ने पानी के बड़े बकायेदारो के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है।
मंगलवार को सहायक अभियंता संजय सैनी के नेतृत्व में जल संस्थान की विभागीय टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र के पांवधोई मौहल्ले में कैंप लगाकर पानी के बिल वसूल किए
क्षेत्र में पानी के अवैध कनेक्शन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर उनको काटते हुए हुए उनका नियमितीकरण किए जाने की कार्रवाई की गई।
विभागीय टीम में अपर सहायक अभियंता राव रियासत,रमेश चंद,प्रमोद चौहान,सुनील मिश्रा,संजय शर्मा,असलम,विनोद कुमार,प्रभास कुमार शामिल रहे।

