उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) दिवस समारोह–2026 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया एवं कार्यक्रम को संबोधित किया।

मनोज ठाकुर

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) दिवस समारोह–2026 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया एवं कार्यक्रम को संबोधित किया।

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के सपनों को साकार करते हुए, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता समान अधिकार और समान न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है जो महिलाओं को विवाह, तलाक, संपत्ति एवं उत्तराधिकार जैसे विषयों में पूर्ण वैधानिक समानता प्रदान कर एक न्यायपूर्ण और पारदर्शी समाज की मजबूत नींव रखती है। पिछले एक वर्ष में यूसीसी के अंतर्गत नागरिक सेवाओं में तेजी, 23 भाषाओं में सहायता और एआई-आधारित सपोर्ट के माध्यम से यह व्यवस्था जन-जन तक पहुँची है।

समान नागरिक संहिता दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

इस अवसर पर हरिद्वार महापौर श्रीमती किरन जैसल जी, हरिद्वार जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री डॉ ललित नारायण मिश्र जी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिवल जज श्रीमती सिमरनजीत कौर जी, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड. जसविंदर सिंह मोंटू जी, सचिव एड. विपिन द्विवेदी जी, उपाध्यक्ष एड. मीनाक्षी कपिल जी, पुस्तकालय अध्यक्ष एड. नीरज कुमार धीर जी, कोषाध्यक्ष एड. महेश कुमार जी, जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा जी, पार्षद श्री ललित रावत जी, डॉ विशाल गर्ग जी, मण्डल महामंत्री श्री हर्षित त्रिपाठी जी व श्री गौरव वर्मा जी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *