हरिद्वार (बहादराबाद) – जय मैक्स हॉस्पिटल विवाद में नया मोड़

हरिद्वार (बहादराबाद) – जय मैक्स हॉस्पिटल विवाद में नया मोड़…..

अधिकतर देखा गया होगा कि अस्पताल में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी हरकत की जाती है जिससे की पूरी मेडिकल बिरादरी को पछताना होता है

बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित जय मैक्स हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब और बढ़ता नजर आ रहा है। शनिवार को मृतक के परिजनों द्वारा अस्पताल में हंगामा किए जाने के बाद रविवार को अस्पताल स्टाफ हॉस्पिटल बंद होने और अपने रोजगार की चिंता को लेकर तेज प्रताप सैनी के होटल पर एकजुट हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजनों के हंगामे में भीम आर्मी के कुछ पदाधिकारी भी शामिल बताए गए थे, जिन्होंने अस्पताल को बंद करने और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी।

इसी घटनाक्रम के विरोध में रविवार को जय मैक्स हॉस्पिटल का स्टाफ एकत्र होकर शांतरशाह तेज प्रताप सैनी के होटल के बाहर धरने पर बैठ गया। इसी दौरान कुछ देर बाद तेज प्रताप सैनी अपनी स्कॉर्पियो कार से तेजी से वहां पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल के सामने धरना दे रहे अस्पताल कर्मचारियों को हटाने के लिए तेज प्रताप सैनी ने होटल से डंडा उठाकर उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया। यह पूरा घटनाक्रम मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में भी दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि इस दौरान एक महिला कर्मचारी को चोट भी लगी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोट डंडे से लगी या गाड़ी से। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

हॉस्पिटल मैनेजमेंट का कहना है कि तेज प्रताप सैनी अक्सर अस्पताल आकर हंगामा करते हैं, जिससे स्टाफ में डर और असुरक्षा का माहौल है। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना होगा की कार्रवाई क्या होती है पुलिस द्वारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *