नेशनल वीआईपी प्रेस क्लब का 10वां स्थापना दिवस। 15 फरवरी को होगा। भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन।
और अबकी बार प्रोग्राम अपने निवास स्थान बिहारीगढ़ में होगा।
बिहारीगढ़ समाचार
पत्रकारिता, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित नेशनल वीआईपी प्रेस क्लब अपने 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर 15 फरवरी 2026 (रविवार) को भव्य पत्रकार सम्मान समारोह एवं पत्रकार एकता कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।
यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से वृंदावन गार्डन, बुग्गावाला रोड, बिहारीगढ़, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.) में आयोजित होगा।
नेशनल वीआईपी प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुलबहार ने जानकारी देते हुए बताया। कि यह आयोजन केवल पत्रकारों के सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि पत्रकारिता की एकता, सच की आवाज़, और समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे। साथ ही सहारनपुर, देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।
डॉ. गुलबहार ने कहा कि यह आयोजन किसी एक संगठन तक सीमित नहीं है। बल्कि सभी पत्रकार साथियों के लिए सम्मान और एकता का संदेश लेकर आ रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
नेशनल वीआईपी प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार साथियों से समय पर पहुँचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
“जब पत्रकार एकजुट होता है, तभी समाज को सही दिशा मिलती है।”

