शिराहट्टी के इन भाजपा विधायक डॉ. चंद्रू लामणि जी की ‘जनसेवा’ देखकर तो कलेजा फटने लगा
विधायक होकर सिर्फ 5 लाख की रिश्वत?
धिक्कार है ऐसी कंगाली पर! कम से कम अपनी ‘डॉक्टरी’ की ही लाज रख लेते, इतनी कम रकम में तो आजकल मोहल्ले का पार्षद भी फाइल को हाथ नहीं लगाता
साहब ने अपने दो ‘चम्मचों’ (निजी सहायकों) को भी साथ रखा था, जैसे कोई बड़ा भारी ऑपरेशन करने जा रहे हों। शनिवार के दिन, जब दुनिया आराम करती है, ये ‘मदरनी’…ठेकेदार की जेब का ‘एक्स-रे’ निकाल रही थीं, लक्ष्मेश्वर कस्बे में लोकायुक्त ने जैसे ही इन्हें दबोचा,साहब की ‘कुर्सी’ के नीचे से ज़मीन खिसक गई

