सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, जगजीतपुर में आज आगामी सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत विधानसभावार होने वाले खेलों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने किया।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में इस वर्ष व्यापक स्तर पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सभी विधानसभाओं के लिए खेल स्थलों का चयन किया जा चुका है तथा खेल संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं, जो आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था को देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *