जनगणना के प्रथम चरण में आवास गणना के अंतर्गत मेयर किरण जैसल ने अपने आवास पर स्व-गणना प्रपत्र भरकर जनगणना के राष्टीय अभियान में सहभागिता की।

मनोज ठाकुर

हरिद्वार, 12 अप्रैल।

जनगणना के प्रथम चरण में आवास गणना के अंतर्गत मेयर किरण जैसल ने अपने आवास पर स्व-गणना प्रपत्र भरकर जनगणना के राष्टीय अभियान में सहभागिता की।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी के नेतत्व में पहली बार जनगणना को डिजिटल स्वरूप दिया गया है।

जिससे यह प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बन रही है। यह पहल देश के विकास को नर्ड गति देने के साथ सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी
मेयर किरण जैसल ने समस्त शहरवासियों से अपील की कि अधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें एवं अन्य लोगों को भी प्रेरित करें, ताकि सभी मिलकर सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए जनगणना को सरल आसान एवं पारदर्शिता बनाया गया है। अधिकारिक पोर्टल पर आसानी से जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने धर्मनगरी के लोगों से अपील भी कि जागरूक नागरिक बनकर जनगणना अभियान में सहयोग दें और देश के विकास में
अपनी भमिका निभाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *