ऋषिकुल विद्यापीठ ग्राउंड, हरिद्वार में आयोजित मालवीय कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक जी के द्वारा

ऋषिकुल विद्यापीठ ग्राउंड, हरिद्वार में आयोजित मालवीय कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महान शिक्षाविद् ‘महामना’ मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और खेल भावना देखने को मिली। ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करते हैं।

सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ एवं आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ बलदेव प्रसाद चमोली जी, डॉ नवीन चन्द्र पन्त जी, श्री प्रकाश तिवारी जी, छात्र कल्याण परिषद् अध्यक्ष श्री सचिन ढौंढियाल जी, महासचिव श्री अंकित जोशी जी, संयोजक श्री अंकित सिलमाना जी, श्री रोहित लखेड़ा जी, कोषाध्यक्ष श्री पीयूष जोशी जी, श्री मोहित कफल्टिया जी, श्री अवनीत शर्मा जी, श्री रजत जोशी जी, श्री विनय जोशी जी, पंचपुरी के संस्कृत अध्यापकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।।

मनोज ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *