उत्तराखंड विधानसभा 2027 की तैयारी में नेता जी जल्दी पाला बदलने की तैयारी उत्तराखंड में सियासी हलचल! 8 बड़े नेता दिल्ली में कांग्रेस जॉइनिंग को तैयार

उत्तराखंड में सियासी हलचल! 8 बड़े नेता दिल्ली में कांग्रेस जॉइनिंग को तैयार


उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। कुमाऊं और गढ़वाल के 8 बड़े नेता जल्द ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक इन नेताओं में तीन पूर्व विधायक शामिल हैं, जबकि दो बड़े चेहरे भाजपा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ नेता कांग्रेस और अन्य दलों से भी हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की मौजूदगी में इनकी जॉइनिंग कराई जाएगी, जिसे आगामी चुनावों से पहले बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है।
वहीं रामनगर से चर्चाओं में रहे संजय नेगी इस फेज में शामिल नहीं होंगे, लेकिन संभावना है कि वे दूसरे चरण में कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं।
अगर यह जॉइनिंग होती है, तो इससे कई समीकरण बदल सकते है,फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
सूत्रों के हवाले से खबर, आधिकारिक पुष्टि बाकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *