मिर्जापुर में भाजपा विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र जलजीवन मिशन के कर्मचारियों-अधिकारियों पर भड़क उठे। विधायक ने उन्हें डंडे से मारने की बात कही।
विधायक ने हड़काते हुए कहा-अभी बंद करके डंडे से मारूंगा। ज्यादा बुकरादी (कामचोरी) करते हैं। बिना लात खाए ये सब नहीं मानेंगे…। जनता के लिए मैं किसी भी हद तक जाउंगा। अगर 30 अप्रैल तक गांव में पानी नहीं पहुंचा तो मैं कार्रवाई करूंगा।
दरअसल, विधायक रत्नाकर मिश्रा मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी आपूर्ति को लेकर मिल रही शिकायतों पर निरीक्षण करने पहुंचे हुए थे। कोन ब्लॉक के गोबरहा गांव में पानी का कनेक्शन था, लेकिन सप्लाई शुरू नहीं हुई थी। इस पर विधायक भड़क उठे। उन्होंने एडीएम से कहा- ये लोग गलत कर रहे हैं। कनेक्शन देने से क्या मतलब जब पानी ही नहीं आ रहा है?
इस दौरान मौके पर नमामि गंगे की एडीएम समेत जलजीवन मिशन के कई अधिकारी और विधायक के समर्थक मौके पर मौजूद थे।

