भंडारण के आड़ में अवैध खनन माननीय हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को किया जा रहा है दर किनार

हरिद्वार।
भंडारण के आड़ में अवैध खनन माननीय हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को किया जा रहा है दर किनार

हरिद्वार तहसील क्षेत्र के कटारपुर में स्थित श्री राधे ट्रेडर्स के संचालक भंडारण के नाम पर खुलेआम अवैध खनन का कारोबार संचालित कर रहे है। सूत्रों के अनुसार, यह पूरा खेल तथाकथित “स्टोरेज” की आड़ में किया जा रहा है, जबकि हकीकत में गंगा नदी से सीधे अवैध रूप से खनन सामग्री उठाकर उसे अपने भंडारों तक लाया जा रहा है और फिर ऊँची कीमतों पर बेचा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस अवैध खनन कारोबार से प्रतिदिन लाखों रुपये का अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा है, वहीं सरकार को भारी राजस्व हानि भी उठानी पड़ रही है। सूत्र यह भी संकेत दे रहे हैं कि इस पूरे अवैध खेल में जिला प्रशासन के कुछ अधीनस्थ कर्मचारियों की मिलीभगत भी शामिल है, जिसके चलते कार्रवाई के बावजूद कारोबार निर्बाध रूप से चलता आ रहा है।

कटारपुर, अजीतपुर, जियापोता सहित आसपास के क्षेत्रों से झोटा-बोगी व डंपर वाहनों के जरिए प्रतिदिन हजारों कुंतल खनन सामग्री इस भंडारण स्थल पर डंप की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व जिला खान अधिकारी मोहम्मद काज़िम द्वारा इस भंडारण को सील भी किया गया था, लेकिन कथित सेटिंग-गेटिंग के चलते कुछ ही दिनों में सील खुलवा ली गई और अवैध गतिविधियाँ दोबारा शुरू हो गईं।

अब सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन गंगा के अवैध दोहन पर सख्त कार्रवाई करेगा या फिर शासन प्रशासन मुख बंद कर के बैठा रहेगा

मनोज ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *