वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 9 मार्च को कारोबार के दौरान कच्चा तेल करीब 25 प्रतिशत की तेजी के साथ 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जो 2022 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। हालांकि दिन के अंत तक कीमतों में कुछ नरमी आई और यह करीब 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया।

इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची थीं। हालिया वैश्विक तनाव के बीच बाजार में फिर से तेजी देखने को मिली थी।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद तेल की कीमतों में अचानक गिरावट दर्ज की गई। ट्रंप ने कहा कि युद्ध जल्द खत्म हो सकता है, जिसके बाद बाजार में राहत का माहौल बना और कच्चा तेल करीब 9 प्रतिशत सस्ता होकर लगभग 88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *