माननीय क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने किया उद्घाटन।


चंबा:- मनवर सिंह सरस्वती शिशु मंदिर चंबा का वार्षिकोत्सव संपन्न।

माननीय क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने किया उद्घाटन।

श्री विनोद सुयाल,शोभनी धनोला रही विशिष्ट अतिथि।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र खाद्य अधिकारी सुनील बडोनी ने की।

विद्यालय प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह रावत ने किया सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त।

मनवर सिंह सज्वाण सरस्वती शिशु मंदिर चंबा का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में मान. विधायक ने विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों की संस्कारवान शिक्षा के प्रति हर्ष जाहिर किया। कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित सभी विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारवान छात्र-छात्राओं का निर्माण करते हैं जो आजीवन व्यक्तित्व पर अमिट छाप बनाए रखती है।

विशिष्ट अतिथि विनोद सुयाल ने विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों को संस्कारित शिक्षा देने वाली और राष्ट्र का आदर्श कहा। नगर पालिका परिषद चंबा की अध्यक्ष शोभनी धनोला ने सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर आदर्श शिक्षा की रीढ़ हैं।

वार्षिकोत्सव में विद्यालय के बच्चों के द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। आचार्यों की मेहनत साफ दिख रही थी। अनेक देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित नाटिकाएं, नृत्य नाटिकाएं, गीत छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा आयोजित कवि दरबार की अभिभावकों और जन समुदाय ने काफी प्रशंसा की। बदलती परिस्थितियों पर कटाक्ष करते हुए बच्चों की नृत्य नाटिका- “जीवन की यही सच्चाई है/ दुनिया क्यों पराई है ?” की प्रस्तुति ने श्रोताओं मंत्र मुक्त किया।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष जसवीर सिंह भंडारी ने विद्यालय के सतत विकास की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता जिला निरीक्षक राकेश बहुगुणा ने विद्वतापूर्ण उद्बोधन किया। प्रसन्नता व्यक्त की कि विद्या भारती के द्वारा रोपा गया पौधा आज वृक्ष के रूप ले चुका है। संस्कार युक्त शिक्षा, देशभक्ति में विद्या भारती का राष्ट्र में बड़ा योगदान है। कहा कि शिशु मंदिरों से पढ़े हुए बच्चे आज देश के महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान है जो देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस अवसर पर विजेंद्र धनोरा,अनिल कोठारी, डॉ प्रमोद उनियाल, सुशील रावत,सूर्यमणी उनियाल,उत्तम पंवार,भगत सिंह भंडारी, इंद्रपाल सिंह परमार, सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’, सरोजिनी गैरोला, नीरज खत्री, चिंतामणि थपलियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *