ऐतिहासिक #AxiomMission4 को सफलता के शिखर तक पहुँचाने वाले भारत के गौरव, अशोक चक्र से सम्मानित, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी तथा नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया के निदेशक कर्नल युवराज मलिक जी का आज अपने देहरादून स्थित आवास पर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
भारत की नई अंतरिक्ष यात्रा में यह मिशन हमारे वैज्ञानिक कौशल, साहस और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी जैसे समर्पित योद्धा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, वहीं कर्नल युवराज मलिक जी का साहित्य और ज्ञान के क्षेत्र में योगदान भी समाज को निरंतर समृद्ध कर रहा है।
आप दोनों का यह आगमन हमारे लिए गर्व का विषय है। राष्ट्र निर्माण के इन प्रेरक प्रयासों के लिए आपको हार्दिक शुभकामनाए

