जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय केंद्र, हरिद्वार में प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का उत्सव एवं NTT छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न।
हरिद्वार | दिनांक: 1 फरवरी 2026
जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय केंद्र, हरिद्वार के अंतर्गत Nimt Haridwar संचालित नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) सत्र 2024–25 से पास आउट छात्राओं को प्रमाण पत्र (Certificate) एवं पुरस्कार प्रदान कर भव्य रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

शैक्षणिक उपलब्धियाँ एवं मेधावी छात्राओं का सम्मान
NTT द्वितीय वर्ष
प्रथम स्थान: चांदनी श्रीकुंज — 89%
द्वितीय स्थान: प्रियंका शर्मा -86%
तृतीय स्थान: मीनाक्षी शर्मा- 80%
NTT प्रथम वर्ष
प्रथम स्थान: नेहा खंडेलवाल — 93%
द्वितीय स्थान: विजयलक्ष्मी — 79%
तृतीय स्थान: सोनम शर्मा — 73%
उपरोक्त सभी छात्राओं को संस्था के अध्यक्ष श्री पदम प्रकाश शर्मा जी एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति
कार्यक्रम के दौरान Nimt Haridwar नारायण शिक्षण संस्थान एवं कंप्यूटर साक्षरता केंद्र के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
इन प्रस्तुतियों में मुख्य रूप से कंप्यूटर साक्षरता केंद्र की छात्राएँ, वर्तमान NTT सत्र की प्रशिक्षार्थियाँ एवं नारायण शिक्षण संस्थान के नन्हे बच्चों ने सहभागिता की।
प्रमुख प्रतिभागी
मानसी चंचल, सुमन भट्ट, खुशमन, महक प्रीत कौर, धानी, आयशा, तन्नु, नेहा, आकांक्षा, भावना, श्रेया, आंचल पांडे, रेनुका, मुस्कान, शिवानी, सपना, साक्षी नेगी, सीमा, अमृता, प्रीति, प्राची राठौर, दीपिका, हेमा, महक, सुष्मिता, खुशी, सिमरन, सलोनी, जिया, गुनगुन, वामिका, राधा, अनन्या, अर्चिता, आरोही, अर्पिता सहित अन्य बच्चों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विशेष सम्मान एवं उपलब्धियाँ
व्योम विद्यास्थली से आए अतिथि श्री हितेंद्र सक्सेना एवं सोनी सक्सेना द्वारा सेंटर हेड श्री विभोर चौधरी जी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र (नर्सरी टीचर ट्रेनिंग) के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु संस्थान को “सर्वोत्तम केंद्र पुरस्कार” प्रदान किया गया।
अतिथि एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में व्योम विद्यास्थली Repesentative श्री हितेंद्र सक्सेना एवं सोनी सक्सेना विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संस्थान की ओर से उपस्थित पदाधिकारी
अध्यक्ष: श्री पदम प्रकाश शर्मा जी
कार्यकारी अध्यक्ष: श्री ओम प्रकाश चौहान जी
सचिव: श्री सुखबीर सिंह जी
श्री हिमांशु द्विवेदी जी
श्रीमती अंजू द्विवेदी जी
शिक्षक गण: श्री विभोर चौधरी सेन्टर हेड, कमलप्रीत कौर कोर्स को-ऑर्डिनेटर, श्रीमती सोनम शर्मा, जयश्री शर्मा, जाह्नवी शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
शोक सभा का आयोजन
कार्यक्रम के उपरांत जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय केंद्र के पूर्व वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी स्वर्गीय श्री सुभाष जी घई के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के समस्त पदाधिकारियों एवं बच्चों द्वारा उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
समापन
कार्यक्रम शिक्षा, संस्कृति एवं सम्मान का उत्कृष्ट संगम रहा, जिसने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों के मन में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।

