क्वांटम विश्वविद्यालय का वार्षिक उत्सव “धरोहर 2026” का ग्रैंड फिनाले भव्य अंदाज़ में संपन्न


क्वांटम विश्वविद्यालय का वार्षिक उत्सव “धरोहर 2026” का ग्रैंड फिनाले भव्य अंदाज़ में संपन्

  • क्वांटम विश्वविद्यालय में “धरोहर 2026” का ग्रैंड फिनाले, हजारों छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
  • रंग, राग और रचनात्मकता से सजी “धरोहर 2026” की यादगार फिनाले नाइट
  • फैशन, म्यूजिक और डांस से सजी “धरोहर 2026” की रंगारंग विदाई
    रुड़की, 28 मार्च 2026: क्वांटम विश्वविद्यालय, रुड़की में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव “धरोहर 2026” का ग्रैंड फिनाले 28 मार्च को अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 26 से 28 मार्च तक चले इस प्रतिष्ठित उत्सव में देश-प्रदेश के 100 से अधिक नामचीन शैक्षणिक संस्थानों के 2 000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
    इस वर्ष “धरोहर 2026” विविधता, प्रतिभा और नवाचार का अद्भुत संगम बनकर उभरा। इस वर्ष “धरोहर 2026” में देशभर के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से आईआईटी , बीएचयू ,लखनऊ विश्वविद्यालय, केआईआईटी,भुवनेश्वर, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, एमआईटी एडीटी यूनिवर्सिटी,पुणे , डीवाई पाटिल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे , सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई तथा वीआईटी भोपाल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विद्यार्थियों की व्यापक और उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
    ग्रैंड फिनाले के दौरान फैशन वॉक, डांसिंग और सिंगिंग प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहीं। फैशन वॉक में प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और रचनात्मकता से मंच पर ऐसा जलवा बिखेरा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। वहीं, डांस और सिंगिंग प्रतियोगिताओं ने समा बांध दिया—ऊर्जावान प्रस्तुतियों, मधुर स्वरों और शानदार तालमेल ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों की गूंजती तालियां इस उत्सव की सफलता का प्रमाण बनीं।
    इसी क्रम में समापन अवसर पर प्रसिद्ध ‘तत्व’ बैंड ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बैंड की ऊर्जावान प्रस्तुति और लोकप्रिय गीतों ने पूरे परिसर में उत्साह का नया संचार कर दिया और दर्शक देर तक झूमते रहे।
    इसके अतिरिक्त टेक फेस्ट “एज”, मैनेजमेंट फेस्ट “ओजस” तथा कल्चरल फेस्ट “ग्लिट्ज़” के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने कौशल, नेतृत्व क्षमता तथा रचनात्मक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

ग्रैंड फिनाले के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाध्याक्ष अजय गोयल, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट एवं ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य शोभित गोयल, कुलपति प्रो. (डॉ.) विवेक कुमार तथा कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रदान किए।

साथ ही, इस वार्षिकोत्सव के मुख्य संयोजक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. करण बब्बर को सफल एवं व्यापक आयोजन के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।


“धरोहर 2026” ने न केवल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया, बल्कि विभिन्न संस्कृतियों, विचारों और नवाचारों के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम भी बना। कार्यक्रम के सफल आयोजन ने क्वांटम विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को एक बार फिर सुदृढ़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *