सहारनपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण, नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका…
➡️जनपद सहारनपुर के समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 01-01-2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण कराया जा रहा है।
➡️बूथ लेविल अधिकारी (बीएलओ) 26-12-2025 तक घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना फार्म प्राप्त कर रहे हैं।
👉यदि वर्ष 2025 की मतदाता सूची में किसी पात्र नागरिक का नाम शामिल नहीं है, तो वे नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 (घोषणा पत्र और आवश्यक साक्ष्य सहित) भरकर अपने बीएलओ को जमा करा सकते हैं।
👉नाम में संशोधन या एक मतदान स्थल से दूसरे में स्थानान्तरण के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है।
👉प्रवासी भारतीय मतदाता जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे फॉर्म-6ए ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से भरकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन https://voters.eci.gov.in पर किया जा सकता है।
👉अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें और आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही, जिन मतदाताओं ने गणना फार्म नहीं लौटाया है, वे तत्काल अपने बीएलओ को वापस लौटा दें।

