महाराष्ट्र का एप्सटीन –

महाराष्ट्र का एप्सटीन –

ये है ज्योतिष अशोक कुमार खरात। 22 साल तक मर्चेंट नेवी में कैप्टन रहा। 2010 में घर लौट आया। 20 एकड़ जमीन खरीदी, उस पर मंदिर बनवाया।

महाराष्ट्र सरकार ने भी इस मंदिर को 1.25 करोड़ रुपए दिए। CM रहते एकनाथ शिंदे इस मंदिर में गए तो खरात बाबा का ओहदा बढ़ गया। खूब चंदा आया तो और प्रॉपर्टी खरीदी गई।

फिर “ऑक्स प्रॉपर्टीज” नाम से दफ्तर खोला। बाबा इसी में बैठकर लोगों का भविष्य बताने लगा। समस्या दूर करने के नाम पर पूजा–पाठ करवाने लगा। इसी बहाने महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। ऑफिस में CCTV कैमरे लगवा रखे थे। हर महिला के शोषण की कहानी इसी कैमरे में रिकॉर्ड होती थी।

इस एपस्टीन का पहला कारनामा 17 मार्च को खुला, जब एक महिला ने रेप की FIR कराई। इसके बाद ज्योतिष के 50 से ज्यादा अश्लील Video सामने आए। हर Video में अलग महिला थी।

इसी केस से नाम जुड़ा महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाककंर का। वो इस ज्योतिष बाबा की ट्रस्ट में सदस्य थीं। रूपाली ने भी ऑफिस में जाकर बाबा से “आशीर्वाद” लिया था।

ज्योतिष अशोक खरात आज यानि 1 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर है। पुलिस के पास उसकी शिकार महिलाओं की कंप्लेंट्स अब बढ़ती जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *