राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया गया अतिक्रमण

बिना अनुमति के लगाया गए होर्डिंग एवं बोर्ड को एनएचएआई द्वारा हटाया गया

प्रेस विज्ञप्ति

राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया गया अतिक्रमण

बिना अनुमति के लगाया गए होर्डिंग एवं बोर्ड को एनएचएआई द्वारा हटाया गया

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

हरिद्वार 30 दिसंबर 2025

         जनपद को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व को ही सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत परिसंपत्तियों/ भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए गए है,जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग से एनएचएआई द्वारा हटाया गया आज अतिक्रमण।
         अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग एवं यूनीपोल को आज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 क्षेत्रांतर्गत जेसीबी मशीन के माध्यम से 12 यूनीपोल तथा 10 बड़े होर्डिंग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम द्वारा हटाया गया इसके साथ ही सड़क किनारे फल,सब्जी एवं कपड़े बचने वाली को भी लगातार हटाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग एवं यूनीपोल को हटाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि कोहरे के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओ को रोकने एवं सुरक्षा उपायों के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का भी कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पेट्रोलिंग टीम द्वारा किए जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *