गंगा न्यूज़ 24 संपादक कुलदीप शर्मा
➡️थाना बेहट,थाना चिलकाना,थाना सदर बाजार,थाना जनकपुरी,थाना रामपुर मनिहारान एवम थाना देहात कोतवाली प्रभारियो की बडी कार्रवाई
➡️पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते
➡️SSP/DIG आशीष तिवारी,SP CITY व्योम बिंदल एवम SP DEHAT सागर जैन के दिशा निर्देश पर
➡️थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने,किया ई-रिक्शा से बेट्री चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण,
➡️गिरफ्तार 4 शातिर चोर गैंग के पास/निशानदेही पर चोरी की गई ई-रिक्शा की 4 बेट्री,घटना में प्रयुक्त उपकरण,नकदी एवम बिना नम्बर प्लेट लगी सेन्ट्रो कार की बरामद
➡️थाना चिलकाना प्रभारी विनोद के कुशल नेतृत्व वाली मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम को भी मिली जबरदस्त कामयाबी
➡️मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान नशा तस्कर से 45 फ्रुटी/पाऊच अवैध देशी शराब की बरामद
➡️थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,3 लोगों का शांतिभंग में किया चालान
➡️थाना जनकपुरी प्रभारी प्रविन्द्र पाल सिंह की पुलिस टीम ने भी,किया लूट की घटना का सफल अनावरण,25 हजारी ईनामी से 24,100 रूपए नकद एवम अवैध असहला किया बरामद
➡️जिसका खुलासा आज एसपी सिटी व्योम बिंदल द्वारा एक पत्रकार वार्ता के दौरान भी पुलिस लाईन स्थित सभागार में किया गया
➡️थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी राधेश्याम यादव की पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,एक वांछित चैकिंग के दौरान गिरफ्तार
थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुनील नागर की पुलिस टीम ने दहेज हत्या में फरार अभियुक्त के साथ साथ एक वारंटी को भी किया गिरफतार
सहारनपुर/
एक के बाद एक लूट/नशा तस्करी/जालसाजी/दुष्कर्म/मर्डर एवम चोरी की घटनाओं के धड़ाधड़ खुलासे कर अपराधियों को जेल की सलाखें दिखाने वाले थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने किया ई-रिक्शाओ से बेट्री चोरी करने वाले चोर गिरोह का सफल अनावरण।4 शातिर चोरों से चोरी की 4 बेट्रिया,नकदी एवम चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट लगी कार एवम अनेकों उपकरण किए बरामद।आपको बता दें,कि थाना बेहट में ई-रिक्शाओ से बेट्री चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज होते ही, इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी ने दो पुलिस टीमों का गठन कर इस चोर गिरोह की तलाश में लगा दी तथा स्वयं भी इस गिरोह की तलाश में अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ जुट गए।आज सुबह उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक अरूण कुमार एवम संजय कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान मलकपुर जाने वाले रास्ते पर इस चोर गिरोह का भंडाफोड़ उस समय किया,जब सामने से आ रही एक सेन्ट्रो कार को पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया,परन्तु वह नहीं रूके तथा पुलिस टीम को चेकिंग करते देख अपनी कार को और तेज दौड़ाकर भागने लगे,लेकिन निडर/जांबाज पुलिस टीम ने इस कार का पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर इस कार का घेराव करते हुए 4 शातिर चोरों शोएब पुत्र इरफान निवासी ग्राम घान्नाखंडी थाना देहात कोतवाली,प्रदीप उर्फ जुम्मन पुत्र भुल्लन निवासी ग्राम दैदनोर थाना नकुड,आशू पुत्र बबलू निवासी ग्राम संतागढ थाना देहात कोतवाली एवम मुनीर पुत्र लियाकत निवासी ग्राम घोघरेकी थाना देहात कोतवाली को गिरफतार कर लिया।पकड़े गए सभी चोर गैंग के सदस्यो से ई-रिक्शाओ से चोरी के 4 बेट्रे,8500 रूपए नकद,प्रयुक्त उपकरण एवम चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल बिना नम्बर प्लेट लगी सेन्ट्रो कार की बरामद।पकड़े गए सभी इस चोर गैंग सदस्यो का अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।इसके अलावा थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार के कुशल निर्देशन वाली मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक सुमन ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान सुल्तानपुर से पाजबा़गंर की और जाने वाले रास्ते से एक शराब तस्कर को उस समय पकड़ा,जब सामने से आ रहा यह नशा तस्कर पुलिस टीम को देखते ही भागने लगा, लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इस नशा तस्कर गुलफाम उर्फ पप्पन पुत्र जमशेद निवासी हलालपुर थाना देहात कोतवाली को घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।जिसके कब्जे मौके से 45 पव्वै/पाऊच अवैध देशी शराब बरामद किए गए।इसके अलावा थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ सदर क्षेत्र में आपसी दंगा फसाद कर क्षेत्र के शांत माहौल में खलल डालने का प्रयास करने वाले 3 लोगों मोहन पुत्र धर्मपाल,आरिफ पुत्र अशरफ एवम इस्तेकार पुत्र हजी इसरार सभी निवासी अहमद बाग राणा वाली गली का शांतिभंग में किया चालान।जबकि थाना जनकपुरी प्रभारी प्रविन्द्र पाल सिंह की पुलिस टीम ने लूट की घटना का एक बार फिर सफल अनावरण कर,एक 25 हजारी ईनामी लूटेरे की गिरफ्तारी करते हुए अवैध असलहा एवम लूट की रकम की बरामद।जिसका खुलासा आज एसपी सिटी व्योम बिंदल द्वारा पत्रकारों के समक्ष भी किया गया।आपको बता दें,कि नवम्बर माह में एक आफिस मे तमंचा दिखाकर 7 लाख रूपए की लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक और 25 हजारी ईनामी बदमाश राहुल उर्फ अजय पुत्र कृष्ण पाल निवासी यारपुर थाना भवन जनपद शामली को पुलिस टीम ने छज्जपुरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।जिसके पास 42,100 रूपए नकद,एक अवैध देशी तमंचा एवम कारतूस किया बरामद।बता दें,कि इसके 2 साथी घटना के चंद ही घंटों बाद लूट के 6 लाख 30 हजार रूपए के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए थे।जिसका खुलासा आज एसपी सिटी व्योम बिंदल द्वारा पत्रकारों के समक्ष किया गया।इसके अलावा थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी राधेश्याम यादव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अरूण कुमार ने मय हमराही फोर्स के साथ चेकिंग के दौरान एक वांछित अभियुक्त नरेंद्र उर्फ सोनू पुत्र आशाराम निवासी ग्राम चुन्हैटी गाड़ा को चुन्हेटी गाड़ा से घेराबंदी के दौरान किया गिरफतार।पकड़े इस अभियुक्त ने एक व्यक्ति को इतना प्रताड़ित किया,कि उक्त व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।जिसे रामपुर मनिहारान पुलिस टीम टीम ने पकड लिया।इसके लिए थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुनील नागर के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजकुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दहेज हत्याकांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त सुजीत पुत्र योगेश निवासी सलेमपुर भूखड़ी को थाना देहात कोतवाली क्षेत्र से किया गिरफतार।जबकि इंस्पेक्टर सुनील नागर की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक भीम प्रकाश ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी प्रवीण उर्फ काला पुत्र लीला निवासी ग्राम चकदेवली को किया गिरफतार।

