संतों की रामनवमी के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं से मार्मिक अपील

उत्तर प्रदेश में बढ़ती एलपीजी किल्लत का असर अब रामनगरी अयोध्या में भी नजर आ रहा है. यहां भी घरेलू के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है
. ऐसे में रामनवमी पर आने वाले श्रधालुओं को देखते हुए स्थानीय संतों ने घरों में ही पर्व मनाने की अपील की है. तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य ने कहा कि अगर श्रद्धालुओं को भोजन नहीं मिला तो दिक्कत होगी, उन्होंने प्रशासन से भी अपील की है.

