डैड माह पहले हुई थी शादी, शक में कर दी थी पत्नी की हत्या, पत्नी पर शक करता था पति कि वह मोबाइल पर किसी से बात करती है

सहारनपुर

डेढ़ माह पहले हुई थी शादी, शक में कर दी थी पत्नी की हत्या, पत्नी पर शक करता था पति कि वह मोबाइल पर किसी से बात करती है

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर भूकड़ी में शादी के डेढ़ महीने बाद ही नवविवाहिता राधा की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने आरोपी पति सुजीत को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था कि वह मोबाइल पर किसी से बात करती है

थाना बेहट क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी नाथीराम की बेटी राधा की शादी करीब डेढ़ महीने पहले कोतवाली देहात के गांव सलेमपुर भूकड़ी निवासी सुजीत के साथ हुई थी। नाथीराम ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही उसे परेशान कर रहे थे। वह दहेज में कार व ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बृहस्पतिवार को राधा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थी। तब सुजीत ने फोन कर बताया था कि राधा को हार्टअटैक आया है। पिता नाथीराम और अन्य परिजन सलेमपुर भूकड़ी पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी। उसके गले पर चोट के निशान थे। परिजनों ने तभी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस आरोपी पति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है

कोतवाली देहात प्रभारी सुनील नागर के अनुसार पूछताछ में सुजीत ने बताया कि पत्नी मोबाइल पर किसी से बात करती थी, जिससे उसने मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद दोनों का झगड़ा हुआ और सुजीत ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि भी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *