मनोज ठाकुर
आज दिनांक 30 मार्च 2026 को ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन,
हरिद्वार के एक प्रतिनिधि मंडल ने उत्तराखंड शासन में
नव नियुक्त आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री माननीय श्री मदन कौशिक जी से उनके हरिद्वार स्थित आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की और उनका पुष्पगुच्छ व मालाओं तथा एसोसिएशन का अंग वस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया
तथा उनके सफ़ल कार्यकाल के लिए अनेक शुभकामनाएं दीं. उनके संरक्षण एवं नेतृत्व में आयुष विभाग के सर्वांगीण विकास पर विश्वास व्यक्त किया. भेंटवार्ता में मंत्री महोदय को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज ,हरिद्वार में नवीन छात्रावास निर्माण सम्बन्धी एवं अन्य समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया,जिस पर मंत्री महोदय ने ऋषिकुल एवं गुरुकुल दोनों ही कालेजों से सम्बन्धी समस्याओं को शीघ्र निराकरण करने हेतु सहमति व्यक्त की. प्रतिनिधि मंडल में सर्व श्री डा. देवेन्द्र शर्मा, चमोली (संरक्षक),प्रो.(डा.) विनीत कुमार अग्निहोत्री(अध्यक्ष),डा. उदय नारायण पांडेय, डा. वेद भूषण शर्मा (सचिव),डा. श्रवण कुमार त्रिपाठी, डा. पारुल शर्मा (उपसचिव-महिला),एवं डा. अवनीश उपाध्याय का सहयोग रहा।

