नई दिल्ली में विश्वमांगल्य सभा दिल्ली प्रांत के तत्वावधान में आयोजित “मातृ संस्कार समागम” कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि श्रीमति गीता धामी जी ने सहभागिता कर मातृशक्ति के साथ संवाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

नई दिल्ली में विश्वमांगल्य सभा दिल्ली प्रांत के तत्वावधान में आयोजित “मातृ संस्कार समागम” कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सहभागिता कर मातृशक्ति के साथ संवाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर “युगानुकूल मातृत्व” विषय पर विद्वान वक्ताओं के प्रेरणादायी विचारों को सुनने का भी अवसर मिला, जिसने वर्तमान समय में मातृत्व की भूमिका और उसके व्यापक प्रभाव को और अधिक स्पष्ट किया।

भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति केवल परिवार की धुरी नहीं, बल्कि सशक्त समाज और आत्मनिर्भर राष्ट्र की मूल आधारशिला है। जब मातृशक्ति संगठन, सेवा और संस्कार के संकल्प के साथ आगे बढ़ती है, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः ही जनआंदोलन का रूप ले लेता है।

इस अवसर पर सुदर्शन न्यूज़ चैनल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक श्री सुरेश चव्हाण जी, विश्वमांगल्य सभा के राष्ट्रीय मार्गदर्शक श्री प्रशांत हरतालकर जी, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री डॉ. पूजा देशमुख जी, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका शुक्ला जी, संरक्षक दिल्ली प्रांत श्रीमती बबीता मल्होत्रा जी, अध्यक्ष दिल्ली प्रांत श्रीमती अल्का चड्ढा जी एवं अखिल भारतीय संयोजिका श्रीमती अनुराधा यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *