उत्तराखंड चार धाम यात्रा – सीमित पंजीकरण पर चिंता व्यक्त
उत्तराखंड चार धाम यात्रा को लेकर हरिद्वार के ट्रैवल्स बस संचालक भाइयों एवं महंत–स्वामीजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक केएफसी श्यामपुर, कांगड़ी स्थित चौधरी साहब के रेस्टोरेंट APS food court owenr श्री जितेन्द्र चौधरी जी उनके पुत्र श्री निकेश चौधरी ने आयोजित की गई।
इस बैठक में चार धाम यात्रा के सीमित पंजीकरण को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
पंचपुरी टेंपो ट्रैवलर संगठन के अध्यक्ष श्री सुनील जायसवाल द्वारा अहुहित करी गई बैठक की अध्यक्षता मिश्रा ट्रैवल्स के श्री धर्मेंद्र मिश्रा जी द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में सीमित पंजीकरण पर लगाई गई बाध्यता के कारण स्थानीय ट्रैवल्स व्यवसाय, वाहन स्वामी एवं चालकों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
बैठक में उपस्थित सभी ट्रैवल्स संचालकों एवं धर्माचार्यों ने एकमत होकर सरकार से मांग की कि
➡️ चार धाम यात्रा में असीमित पंजीकरण की बाध्यता को तत्काल हटाया जाए,
ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके और यात्रा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो।
इस संबंध में शासन–प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई

