Blog

Uncategorized

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल किए। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कैंडिडेट के तौर अभिनेत्री काेयल मल्लिक ने पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और वकील मेनका गुरुस्वामी के साथ नामांकन दाखिल किया। कोयल मल्लिक विधानसभा में नामांकन दाखिल करने के दौरान चर्चा का केंद्र बनीं रहीं। टीएमसी ने इन तीनों हस्तियों के अलावा बाबुल सुप्रियो को कैंडिडेट बनाया है। बीजेपी को एक सीट पर पर जीत मिलेगी। बीजेपी ने राहुल सिन्हा को कैंडिडेट बनाया है। बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि उन्हें राज्यसभा भेजने का फायदा टीएमसी को मिल सकता है। कोयल का जन्म कोलकाता में हुआ था। वे दिग्गज बंगाली अभिनेता रंजीत मल्लिक और दीपा मल्लिक की बेटी हैं।

Uncategorized

केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर अंतिम चरण की तैयारियां जोरों पर

केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर अंतिम चरण की तैयारियां जोरों पर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम…

Uncategorized

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने दिया इस्तीफा

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने गुरुवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह इस्तीफा क्यों दिया…