बिहार से बड़ी खबर बिहार का युवा चेहरा निशांत कुमार लड़ेंगे अपने पिता की विधानसभा से चुनाव

नीतीश कुमार का बिहार से राज्यसभा जाना करीब-करीब तय हो गया है। सीधी बात है कि नीतीश कुमार जैसे ही राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित होंगे, वैसे ही उनकी विधानपरिषद वाली MLC सीट खाली हो जाएगी। यहीं JDU की बड़ी रणनीति है। नीतीश कुमार की MLC सीट से ही निशांत कुमार के सत्ता में जाने का रास्ता निकलेगा। वैसे भी जून में विधानपरिषद की 6 सीटें खाली होनी हैं।

निशांत कैसे बनेंगे बिहार की सत्ता का बड़ा चेहरा
निशांत कुमार को JDU में जॉइन कराने के बाद उनकी विधिवत रूप से बिहार के एक सदन में एंट्री कराई जानी करीब-करीब तय है। इसके लिए विधानपरिषद सीट से मुफीद कोई जगह नहीं, जहां उनके निर्वाचन में कोई अड़चन नहीं आएगी। अड़चन न आने की वजह भी है, क्योंकि इस सीट का कार्यकाल 6 महीने या एक दो साल से कहीं ज्यादा का बचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *