हरिद्वार में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब लक्सर क्षेत्र के सक्रिय नेता शिवम कश्यप ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
लंढौरा में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।गौर हो कि शिवम कश्यप ने पिछले निकाय चुनाव में भाजपा छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया था।
श्री वीरेंद्र रावत जी के सहयोग से उनको दोबारा पार्टी क़ी सदस्य को दिलाएगा शिवम कश्यप का लक्सर क्षेत्र मे अच्छा खासा वोट बैंक माना जाता है

वो सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी हैं और टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़ दी थी। बसपा ने उन्हें लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए टिकट भी दिया था, लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा और वर्तमान चेयरमैन संजीव कुमार नीटू के समर्थन में खड़े रहे। अब एक बार फिर उनकी घर वापसी को भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है।
समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि आने वाले समय में संगठन और मजबूत होगा और क्षेत्र में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।शिवम कश्यप ने कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र और जनता के हित को सर्वोपरि रखा है। भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर मैंने पार्टी में वापसी का निर्णय लिया है। आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

