बबीता शर्मा बनी सभाष घाट व्यापार मंडल की अध्यक्ष महिला शक्ति को आगे बढ़ा रहा प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल-प्रवीण शर्मा

मनोज ठाकुर

बबीता शर्मा बनी सभाष घाट व्यापार मंडल की अध्यक्ष महिला शक्ति को आगे बढ़ा रहा प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल-प्रवीण शर्मा
हरिद्वार, 22 जनवरी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की सुभाष घाट व्यापार मंडल इकार् का गठन किया गया। हरकी पैडी स्थित नमामि रेस्टोरेंट में आयोजित ‘बैठक के दौरान शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने सभाष घाट इकाई की घोषणा करते हए बताया कि बबीता शर्मा को नवगठित सभाष घाट व्यापार मंडल की अध्यक्ष पंडित नवीन शर्मा महामंत्री, नितिन शर्मा कोषाध्यक्ष व विशाल भद्र को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सरदार हर्षवर्धन सिंह, पं.मधुसूदन प्रधान, पं. निशांत विधाकल, पं.आदेश मारवाडी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है
प्रवीण शर्मा ने कहा कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल मातशक्ति को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। इसी क्रम में बबीता शर्मा को स्भाष घाट व्यापार मंडल की अध्यक्ष नियक्त किया गया है। तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकज़ट होकर व्यापारी हितों के लिए काम करें। व्यापार को आगे बढ़ाने के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता के लिए प्रेरित भी करें। सूभाष घाट व्यापार मंडल की नवनियुक्त अध्यक्ष बबीता शर्मा एवं महामंत्री पंडित नवीन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक पालन करते हए सभी को साथ लेकर व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने भी नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हए व्यापारी हितों के लिए लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मयंक मर्ति भट्र, तहसील महामंत्री आदेश मारवाडी, शहर कोषाध्यक्ष अनुज गूप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा, जाहनवी मार्केट व्यापार मंडल अध्यक्ष निशा गुप्ता, महामंत्री दया ठाकुर, पं.तरुण वशिष्ट, विकास केसरवानी नीरज शर्मा, धर्मेंद्र, सतीश शर्मा सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *