मनोज ठाकुर
29 मार्च 2026 को डेम किड्स स्कूलमें कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए “वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह” का भव्य आयोजन किया गया।
समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करना तथा उनमें उत्कृष्टता की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डेम किड्स स्कूल के डायरेक्टर पीयूष शर्मा जी एवं डॉक्टर चित्रा शर्मा के द्वारा के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जो ज्ञान, प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक है।

समारोह का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण रहा, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इनमें अधिकतम सहभागिता, उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, व्यवहार में सुधार, कक्षा मॉनिटर, पोजीशन होल्डर्स, शिक्षक प्रशंसा, विषय टॉपर एवं स्कॉलर जैसे पुरस्कार शामिल की गौरवी ने कक्षा 3 में मोली क्लास 4 शिवांशी 5 शालिनी 6 अविष्का 7 आराध्या 8 अभय प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के डायरेक्टर पीयूष शर्मा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती डॉक्टर चित्रा शर्मा जी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा। एकल एवं समूह नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और वातावरण को उत्साह एवं आनंद से भर दिया।
अंत में मुख्य अतिथियों एवं प्रधानाचार्या ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह समारोह अत्यंत सफल रहा और सभी के मन में गर्व, खुशी और प्रेरणा का संचार कर गया। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।इस अवसर ड़ेम किड्स स्कूल का स्टाफ रीना चौहान मैंथनी सीमा डे राखी सैनी मोनिका भट्ट काजल पवार पिंकी जीना काजल वर्मा अमन वर्मा शिप्रा गौतम पारुल लक्ष्मी धीमान नंदिनी अनुष्का नंदिनी स्कूल का समस्त स्टाफ मेाजूद रहा

