आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमला पहाड़ी पर एक आधुनिक लैब का उद्घाटन किया है।यह लैब मंदिर परिसर का हिस्सा है और मंदिर में बनने वाले प्रसाद के घी की जांच करेगी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमला पहाड़ी पर एक आधुनिक लैब का उद्घाटन किया है।

यह लैब मंदिर परिसर का हिस्सा है और मंदिर में बनने वाले प्रसाद के घी की जांच करेगी

। तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद में इस्तेमाल किए जाने वाले घी में भारी मिलावट के आरोप लगे थे। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। अब ऐसी स्थिति से बचने के लिए यह स्थायी समाधान निकाला गया है। मुख्यमंत्री नायडू ने आधुनिक जल और खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। मुख्य रूप से यह प्रयोगशाला उन कच्चे माल की जांच करेगी, जिसमें घी भी शामिल है, जिनका उपयोग श्रीवारी प्रसादम्, अन्नप्रसादम तैयार करने में किया जाता है, साथ ही तैयार उत्पादों की भी जांच करेगी। तिरुमला में टीटीडी की जल और खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, विभिन्न स्रोतों से नमूने लेकर तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित जल और भोजन सुनिश्चित करती है। प्रयोगशाला के अपने दौरे के दौरान, उन्होंने वहां स्थापित 50 से अधिक आधुनिक उपकरणों का निरीक्षण किया। इस दौरान, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक पांडा और केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान के निदेशक गिरिधर ने उन्हें इन उपकरणों के कामकाज और तकनीकी क्षमताओं के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *