जनपद हरिद्वार में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं :जिला पूर्ति अधिकारी हरिद्वार

मनोज ठाकुर

जनपद हरिद्वार में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं :जिला पूर्ति अधिकारी हरिद्वार

आयुक्त खाद्य, के आदेश अनुसार जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल जी ने बताया की आज हरिद्वार के सभी गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन कर जनपद के सभी गैस उपभोक्ताओं को बताया कि वर्तमान में प्रदेश में घरेलू गैस की किसी प्रकार कोई समस्या नहीं है पर्याप्त गैस की आपूर्ति है अफवाह पर ध्यान नहीं देने का अनुरोध किया ओर जिलाधिकारियों और ऑयल कंपनियों के निर्देश अनुसार कहा गया कि वे LPG, PNG तथा CNG की उपलब्धता की निरंतर इस पर नजर रखे हुए है और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए इनकी समान आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश पूर्ति निरीक्षकों को दिया गया ओर । साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जनपद में कहीं भी गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी न हो।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी स्थान पर LPG, PNG या CNG की जमाखोरी अथवा कालाबाजारी की शिकायत या पुष्टि होती है, तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस की Activity को लेकर निश्चिंत रहें, क्योंकि राज्य में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया की गैस बुकिंग में कुछ समस्या आ रही है उसका समाधान जल्दी हुई किया जाएगा उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि उपभोक्ता के द्वारा गैस बुकिंग जो वाले नंबर पर अधिक कॉल होने की वजह से नंबर नहीं लग पा रहा है जल्दी ही इसका समाधान कर दिया जाएगा इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के समस्त अधिकारी ओर गैस एजेंसी प्रतिनिधि मुकेश अग्रवाल जी विपिन शर्मा नंदकिशोर राजेश गुप्ता अश्वनी पाल जनपद के समस्त गैस एजेंसी के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *